तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में मासूम की मौत,खेलते-खेलते थम गई ढाई साल के फ़रज़ान की सांसें, चालक गिरफ्तार…

बिलासपुर:- थाना तोरवा अंतर्गत लाल खदान में सोमवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम फ़रज़ान अली की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मासूम की मौके पर ही सांसें थम गईं। घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है।जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 बजे फ़रज़ान घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान महामंद बाइपास की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर बच्चों के करीब आ धमका और फ़रज़ान को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।रात भर बच्चे के शव को सिम्स मर्च्युरी में रखा गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद दोपहर में लालखदान स्थित कब्रिस्तान में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। असमय मौत ने परिवार और मोहल्ले को सदमे में डाल दिया।हादसे के बाद तोरवा पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक चैत राम कंवर निवासी सीपत करमा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लापरवाही के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles