Homeहमर बिलासपुरतोरवा चौक से जगमल चौक तक गैस पाइपलाइन बिछाई जाने से एक...

तोरवा चौक से जगमल चौक तक गैस पाइपलाइन बिछाई जाने से एक तरफ का सड़क बंद, यातायात व्यवस्था बाधित।

तोरवा चौक से जगमल चौक में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है, इससे चलते एक तरफ की सड़क पूरी तरह से बंद कर दी गई है, जिससे वन वे होने की वजह से आए दिन यहां सड़क जाम हो रहा है। जिससे राहगीर, व्यापारी सभी हलकान है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था नहीं है, जिससे बंद रोड की ओर भी वाहन चले जा रहे हैं, जिन्हें वापस आने के लिए मसक्कत करनी पड़ रही है और वही दुकान के सामने गाड़ी पार्क होने की वजह से एक तरफ की रोड सकरी हो गई है जिसके चलते जगमाल चौक से तोरवा, गुरुनानक चौक की रोड रोज शाम को जाम हो रही है, समस्या दोपहर में होती है तेज धूप में जाम में फंसे लोग पसीना बहाते नजर आते हैं, ठेकेदार को चाहिए कि काम में तेजी लाएं और वही निगम प्रशासन यातायात को भी व्यवस्था बनाना चाहिये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments