तोरवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग आत्महत्या के मामले एक ने खाया ज़हर, दूसरे ने लगाई फांसीकारण अज्ञात पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस

थाना तोरवा क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों ने आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।पहला मामला पूर्व बस्ती का है, जहां रहने वाले मनीष निर्मलकर ने अज्ञात कारणों से ज़हर खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।वहीं दूसरी घटना हेमू नगर अटल आवास की है, जहां दीपक निषाद ने घर में अकेले होने पर फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles