Homeहमर बिलासपुरतोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अवैध चाकू बेचने वाला युवक गिरफ्तार...

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अवैध चाकू बेचने वाला युवक गिरफ्तार…

बिलासपुर :- तोरवा पुलिस ने चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवारी बाजार में छापेमारी कर आरोपी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को दिखाकर अवैध रूप से धारदार बटनदार स्प्रिंगदार चाकू बेच रहा था। पुलिस ने मौके से 12 नग चाकू जब्त किए हैं।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments