तोरवा में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, पास्टर समेत सात पर केस हिंदू संगठनों का थाने में प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण

तोरवा थाना क्षेत्र केंवटपारा इलाके में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर शनिवार को बड़ा हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि मसीही समाज के कुछ लोग हिंदू परिवारों का धर्मांतरण करा रहे थे, जिसकी जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।विवाद बढ़ने पर बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग भी थाने पहुंच गए और हिंदू संगठन के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब हिंदू संगठन के और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

देखते ही देखते थाना परिसर छावनी में तब्दील हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।घंटों चले हंगामे और पुलिस की कड़ी समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए।इसके बाद पावर हाउस चौक निवासी प्रकाश सिंह ने लिखित शिकायत दी कि उन्हें पैसों का लालच देकर धर्म बदलने को मजबूर किया गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पास्टर विनय सिंह परिहार सहित सात लोगों पर छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और कहा है कि मामले में साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है लेकिन पुलिस ने संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles