Homeहमर बिलासपुरत्योहारों में फलों के दाम आसमान पर, 25% तक बढ़ोतरी

त्योहारों में फलों के दाम आसमान पर, 25% तक बढ़ोतरी

त्योहारों के दौरान लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। नवरात्रि के दिनों में आमतौर पर लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में नवरात्रि में फलों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ज्यादातर फलों की कीमत में 10 से 25 प्रतिशत का उछाल आया है। कारोबारीयो का कहना है कि नवरात्र में फलों की मांग बढ़ गई है। दूसरे राज्य से फलों के दाम में वृद्धि देखी जा रही है। इसके साथ ही दूसरे राज्य से फल लाने में किराया भी अधिक लग रहा है , यही कारण है कि फल के दाम में वृद्धि देखी जा रही है।

वही बताया जा रहा है की दूसरे राज्य से फल लेकर आने में रास्ते में फल खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। जिसकी वजह से काफी नुकसान भी सहना पड़ता है। इस कारण फल शहर में पहुंचने तक महंगी हो जाती है। नवरात्रि के चलते केले 60 से ₹80 दर्जन में बिक रहे हैं। सेव 120 से 180 रुपए किलो बिक रहे हैं। पपीते 50 से ₹70 किलो बिक रहे हैं। वही अनार 250 रुपए किलो बिक रहे हैं। इसके साथ ही विशेष नाशपाती ₹400 किलो बिक रहे हैं।

फलों के दामों में वृद्धि को देखकर लोगों का कहना है कि पहले से फलों के दामों में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन लोग फल खरीदना ही बन्द कर देंगे। लगातार फलों के दाम में वृद्धि एक चिंता का विषय है कई खरीदार ऐसे हैं जो बढ़ते दाम की वजह से अधिक फल नहीं खरीद पाए ऐसे में खरीदारों ने फल की दाम में हो रही बढ़ोतरी को कम करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments