त्योहारों में यात्रियों की बढ़ी भीड़, रेलवे ने किए विशेष इंतजाम,रेल मंत्री ने वार रूम से की व्यवस्थाओं की समीक्षा

नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटते हैं। खासतौर पर हावड़ा, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में हर साल इस दौरान भारी भीड़ देखी जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं। रेलवे ने 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है ताकि यात्रियों को टिकट और यात्रा में परेशानी न हो।त्योहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन के लिए दिल्ली में एक वार रूम बनाया गया है, जहां से देशभर के भीड़भाड़ वाले स्टेशनों की निगरानी की जा रही है। गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्वयं वार रूम पहुंचे और तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए हर स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर रेलिंग लगाई गई है, ताकि यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में असुविधा न हो। दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर आधे घंटे में विभिन्न मार्गों के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को इंतजार न करना पड़े। इसके अलावा, विभिन्न जोनल और डिविजनल कार्यालयों में अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। रेलवे का लक्ष्य है कि सभी यात्री सुरक्षित और सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles