थाना तोरवा पुलिस ने जुआ पर किया प्रहार 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹3,750 नकद और ताश बरामद

थाना तोरवा पुलिस ने जुआ पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें 6 आरोपी जुए के खेलते हुए पकड़े गए और उनसे ₹3,750 नगद, 52 ताश की पत्तियाँ और 1 प्लास्टिक बोरी जब्त की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई देवरीखुर्द, मंगल विहार तालाब के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा तांडी, अशोक कुमार देवांगन, जय किशन भोई, श्याम श्रीवास, श्याम कौशिक और यशवंत दास शामिल हैं।आरोपियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जुआ और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles