थाना प्रभारी पर गोली मारने की धमकी का आरोप, पत्रकारों ने एसपी से की शिकायत

बिलासपुर के एक पत्रकार को थाना आने पर गोली मार देने की धमकी देने के मामले में एसपी से शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि खबर बनाने गये पत्रकार दिलीप अग्रवाल के साथ सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने दुर्व्यवहार किया और कहा कि दुबारा थाना परिसर मे मत आना नही तो गोली से मार दूंगा।

इसकी जानकारी दिलीप अग्रवाल ने प्रेस क्लब पहुंच कर पदाधिकारियो को दी। बात की गंभीरता को देखते हुए आपात बैठक बुलाई गई जिसमे निर्णय लिया गया कि एसपी और आईजी से शिकायत के साथ निष्पक्ष जाच की जाए और टीआई पर उचित कार्यवाई की जाये।

इसके साथ ही प्रेस क्लब के पदाधिकारियो ने कहा कि यदि निश्चित समय पर कार्यवाई नही होती है तो आईजी से शिकायत की जायेगी। इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को भी भेज दी गई है। वही पदाधिकारी ने कहा कि प्रेस एव पुलिस का चोली दामन का साथ है।

यह संबंध बना रहे। हम पत्रकारिता करने जा रहे है हमारे साथ इस तरह का दुर्व्यवहार क्यों किया जा रहा है। वही पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles