थाना सरकंडा और फ्यूजन स्केटिंग क्लब का संयुक्त निःशुल्क स्केटिंग शिविर शुरू चेतना कार्यक्रम के तहत बच्चों को नशा मुक्ति और जागरूकता का दिया संदेश

थाना सरकंडा और फ्यूजन स्केटिंग क्लब द्वारा “चेतना” कार्यक्रम के अंतर्गत “आओ संवारे कल अपना” अभियान के तहत आज साइंस कॉलेज मैदान, सरकंडा में एक माह के निःशुल्क स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल ने शिविर का उद्घाटन करते हुए बच्चों और उनके अभिभावकों को नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड, ट्रैफिक जागरूकता और अवैध नशे की सूचना देने हेतु टोल फ्री नंबर 1933 की जानकारी दी।इस अवसर पर सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडेय, फ्यूजन स्केटिंग क्लब की अध्यक्ष सीमा पांडे, जिला स्केटिंग क्लब के अध्यक्ष निलेश मांधेवर और स्केटिंग प्रशिक्षक शिरीन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से दूर कर खेलकूद की ओर आकर्षित करना और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।स्केटिंग शिविर का प्रशिक्षण 29 अप्रैल से 30 मई 2025 तक प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा में संचालित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles