दंतेवाड़ा में 37 माओवादी आत्मसमर्पित, 27 पर था 65 लाख का इनाम पूना मारगेम अभियान का असर, कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हथियार

दंतेवाड़ा में शनिवार को 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 27 ईनामी माओवादी शामिल थे, जिन पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण डीआरजी कार्यालय में डीआईजी कमलोचन कश्यप और एसपी गौरव राय की मौजूदगी में किया गया। “पूना मारगेम–पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वालों में कई कुख्यात नक्सली शामिल हैं जो मिनपा, पुठुर और बस्तर के अन्य हमलों में शामिल रहे हैं।पुलिस और सरकार इनके पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण और मुख्यधारा में वापस जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगी। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का असर लगातार बढ़ रहा है और बीते 20 महीनों में 500 से अधिक माओवादी हिंसा छोड़ चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अब हथियार नहीं, विकास और संवाद ही बस्तर का भविष्य होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles