दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के नए वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक होंगे अनुराग कुमार सिंह।

अनुराग कुमार सिंह ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंड़ल के वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया हैं। इसी के साथ उन्होंने माल लदान के साथ ही रेलवे का विस्तार करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई। अनुराग कुमार सिंह भारतीय रेलवे यातायात सेवा आईआरटीएस के 2014 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व अनुराग कुमार सिंह मंडल में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात् उन्होंने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अनौपचारिक वार्ता कर मंडल में चल रहे विभिन्न कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली। नवनियुक्त वरिष्ट मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सिंह, एआरएम शहडोल और नागपुर मण्डल में मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल परिचालन प्रबंधक जैसे विभिन्न पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। ज़ी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने सीनियर डीसीएम की जिम्मेदारी को चुनौती पूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने कहा की माल लदान और रेल सुविधाओं और परियोजनाओं का विस्तार करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। ताकि इससे यात्रियों को बेहतर लाभ मिल सके और रेल प्रशासन को माल लदान के रूप में बेहतर राजस्व अर्जित हो सके।

अपनी ईमानदार छवि के लिए परिचित अनुराग सिंह काम के प्रति ईमानदार और बेहतर रिजल्ट देने वाले अफसरों में से एक माने जाते है। रेलवे में उनकी छवि सख्त और कड़क मिजाज अफसरों में से एक है। वे तीन बार यूपीएससी क्लियर कर चुके है। 2013 में वे आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयनित हुए थे। फिर 2014 में यूपीएससी लोक सेवा परीक्षा निकाल कर पहले आईआरटीएस अधिकारी बने। उसके बाद उनका चयन 2015 में इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में भी हुआ था।जिसे उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। फिलहाल इनकी पूर्व में पदस्थापना एआरएम शहडोल के पद पर थी। फिर असिस्टेंट ऑपरेटिंग मैनेजर नागपुर के पद पर रहे। डीसीएम और डीओएम नागपुर भी रहें। इसके बाद वर्तमान में बिलासपुर रेल मंडल में ये संरक्षा अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। अब इनका चयन सीनियर डीसीएम के रूप में हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles