दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ‘प्रीमियम ब्रांड आउटलेट’ कॉन्फ्रेंस आयोजित रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर बनाने की तैयारी तेज

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वाणिज्य विभाग द्वारा बिलासपुर जोन कार्यालय में रेलवे स्टेशनों पर प्रीमियम ब्रांड आउटलेट खोलने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय सहित विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स और छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादकों ने भाग लिया। बैठक में स्टेशन डेवलपमेंट, यात्रियों की सुविधाएं और स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट मॉडल पर विकसित किया जा रहा है, जहां यात्रियों को खाने-पीने, खरीदारी और समय बिताने की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे का लक्ष्य है कि ट्रेन लेट होने या यात्रा के इंतजार के दौरान यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध करवाते हुए स्टेशन को आकर्षण का केंद्र बनाया जाए।

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री की मंशा के अनुरूप रेलवे स्टेशनों को सिर्फ यात्री परिवहन केंद्र नहीं बल्कि शहरों के प्रमुख सेंट्रल ज़ोन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर स्टेशन पर पहले से संचालित रेल कोच रेस्टोरेंट को मिली लोकप्रियता से यह साबित होता है कि लोग स्टेशन को मनोरंजन और खान-पान के विकल्प के रूप में अपनाने लगे हैं।उन्होंने बताया कि जल्द ही ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ जारी किया जाएगा, ताकि विविध ब्रांड अपने आउटलेट स्थापित कर सकें। इसमें छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और स्थानीय ब्रांडों को भी प्राथमिकता दी जाएगी ताकि स्थानीय संस्कृति और स्वाद को राष्ट्रीय पहचान मिल सके। रेलवे का मानना है कि आने वाले ढाई से तीन वर्षों में बिलासपुर स्टेशन पूरी तरह आधुनिक, सुविधाजनक और यात्रियों के लिए आकर्षक सिटी सेंटर के रूप में विकसित हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles