दपूमरे महाप्रबंधक ने मोतीबाग में बैडमिंटन–कबड्डी कोर्ट का उद्घाटन, खेल अवसंरचना को मिली नई मजबूती मोतीबाग म्यूज़ियम, वर्कशॉप व रनिंग रूम का व्यापक निरीक्षण, सुविधाएँ modern बनाने के निर्देश

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने नागपुर मंडल के मोतीबाग परिसर में स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा निर्मित बैडमिंटन एवं कबड्डी कोर्ट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक व स्पोर्ट्स एसोसिएशन प्रभारी श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में विकसित ये आधुनिक खेल सुविधाएँ railway कर्मचारियों और खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होंगी।उद्घाटन से पूर्व महाप्रबंधक ने मोतीबाग नैरो गेज रेलवे म्यूज़ियम, वर्कशॉप एवं संतरा मार्केट स्थित लॉबी व रनिंग रूम का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विरासत संरक्षण, तकनीकी प्रक्रियाओं, सुरक्षा उपायों और क्रू विश्राम सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षणों के बाद हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने परिचालन, यात्री सुविधाएँ, स्टेशन सुधार, राजस्व बढ़ोतरी और सुरक्षा संबंधी कार्यों में तेजी, गुणवत्ता व नवाचार पर विशेष बल दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles