दहेज मांग को लेकर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

सुकवारा बाई का विवाह मात्र 3 महीने ही पहले हुआ था। दावा किया गया कि 15 जुलाई को वह अपने ग्राम डगनिया में गैस चूल्हा में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे उसके चेहरे, छाती, पेट और दोनों हाथ जल गए। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए डी के एस अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान 18 जुलाई को उसकी मृत्यु हो गई । संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि शादी के बाद से ही उसका पति मुकेश केंवट दहेज की मांग को लेकर शुक्वारा बाई की पिटाई करता था। लगातार विवाद की खबरें भी सामने आई थी। सुकवारा बाई की अस्वाभाविक मौत के बाद उसके पति मुकेश केंवट को धारा 80 बीएनएस के तहत अपराधी मानते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, क्योंकि मृतिका शुकवारा बाई के परिजनों ने उसके पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार देने का आरोप लगाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles