दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का खुलासा पारधी गैंग ने आधे घंटे में दिया वारदात को अंजाम, एक आरोपी गिरफ्तार

मरवाही थाना क्षेत्र में दिनांक 9 दिसंबर को सूने मकान में हुई करीब 7.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रार्थी जीवन यादव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। चोरी की वारदात को अज्ञात आरोपियों ने मात्र आधे घंटे में अंजाम दिया था।पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देश पर मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टॉवर डंप और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर जांच की। जांच में मध्यप्रदेश के भोपाल क्षेत्र के पारधी गैंग की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद आरोपी महराणा पारधी को तलब कर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से 19 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। मुख्य आरोपी पोंची उर्फ योगी पारधी, जसपाल सिंह पारधी और जेवर खरीदने वाला आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles