Homeहमर बिलासपुरदिल्ली के लिए सोमवार को रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी...

दिल्ली के लिए सोमवार को रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्रिमंडल नाम पर विस्तार से करेंगे चर्चा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार की रात डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ यहां से दिल्ली के लिए उड़े। दिल्ली में इनकी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन के अन्य राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात होगी। संभावना है कि मुख्यमंत्री दिल्ली से अपने मंत्रिमंडल के लिए दो नाम लेकर लौटेंगे। उनके लौटने पर मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और दो नए मंत्रियों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम होगा। मंत्री के दो पदों के लिए थोक में दावेदार हैं। राजधानी रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल का पद खाली होने के बाद रायपुर से ही एक मंत्री बनाए जाने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में जहां पूर्व मंत्री और रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत बड़े दावेदार हैं, वहीं रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा का नाम भी सामने आ रहा है। मिश्रा खुद भी यह बात कह चुके हैं कि सब मंत्री बनने का प्रयास कर रहे हैं, तो मैं भी कर रहा हूं। अगर राष्ट्रीय संगठन ने नए चेहरे को मौका देने का मन बनाया तो नए विधायक में से किसी की भी लाटरी निकल सकती है। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा आम है, मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के शहर आगमन पर एकत्रित हुए कार्यकर्ता पदाधिकारियो में बस यही चर्चा हो रही थी कि दो मंत्री का दर्जा किसे मिलेगा, सभी अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग नाम का तर्क दे रहे थे, अब दिल्ली से ही तय होगा कि किसे मंत्री पद से नवाजा जाएगा। विधायक धरमलाल कौशिक ने बताया कि यह मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार है, किसे मंत्री पद दिया जाएगा यह पार्टी तय करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments