Homeहमर बिलासपुरदीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जांजगीर पुलिस ने निकाली सघन पैदल...

दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जांजगीर पुलिस ने निकाली सघन पैदल पेट्रोलिंग भीड़भाड़ इलाकों में चेकिंग, संदिग्धों पर कड़ी निगरानी

आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में सघन पैदल पेट्रोलिंग की गई। पुलिस ने बाजार, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली।एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और असामाजिक व्यक्तियों पर सतत नजर रखी जाएगी। पेट्रोलिंग में सीएसपी योगिता बाली खापर्डे, एसडीओपी यदुमणि सिदार, थाना प्रभारी मणिकांत पांडे और जयप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments