
विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा शिव टॉकीज के पास स्थित सिंह वाहिनी दुर्गा समिति में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का विधिवत आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आचार्य संकल्प शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्र पूजन कराया। पूजन के उपरांत सामूहिक रूप से दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती की गई, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बन गया। इस अवसर पर मातृशक्ति जिला संयोजिका सोनल अग्रवाल, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका भूमिका रायल, मातृशक्ति नगर सह संयोजिका प्रतिभा पाठक, नगर शक्तिशाधना केंद्र प्रमुख श्रुति तिवारी एवं नगर मिलन केंद्र प्रमुख आकृति सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

सभी ने शस्त्र पूजन के महत्व और आत्मरक्षा के संकल्प को जीवन में धारण करने का संदेश दिया। दुर्गा वाहिनी की सदस्यों में श्रद्धा सोनी, धृति सोनी, श्रेया तिवारी, सुनीता सोनी, श्रेजल रजक और श्रृष्टि रजक सहित मोहल्ले की कई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों की सक्रिय भागीदारी ने समाज में जागरूकता और शक्ति के प्रतीक इस आयोजन को और भी सार्थक बना दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रदर्शन और जयघोष के साथ किया गया। कुल मिलाकर लगभग 60 महिलाएं एवं बहनों की उपस्थित में संपन्न यह आयोजन शक्ति, श्रद्धा और संस्कार का संदेश देते हुए सफल रहा।


