दुलना तिराहा पर बड़ी कार्रवाई, चिट्टा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार गोबरा नवापारा पुलिस की सतर्कता से नशे के कारोबार पर करारा प्रहार

नवापारा क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोबरानवापारा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत दुलना तिराहा के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टा हेरोईन के साथ 02 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री और तस्करी कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 06 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा हेरोईन)के बरामद किया गया। जप्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹45,000 बताई जा रही है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू की।इस संबंध में थाना गोबरानवापारा में एनडीपीएस एक्ट में मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाते थे और इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।गोबरानवापारा पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles