दृष्टिहीन छात्रों की पीड़ा प्रशासन तक पहुंची सम्मान और सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर से लगाई न्याय की

शासकीय आश्रय दत्त कर्मशाला में अध्ययनरत दृष्टिहीन छात्र शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। छात्रों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते हुए आश्रय दत्त कर्मशाला में उनके साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार की शिकायत की। दृष्टिहीन छात्रों ने आरोप लगाया कि कर्मशाला में पदस्थ रसोइया तीज राम द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि जब से वे वहां रह रहे हैं, तब से किसी न किसी बात को लेकर उन्हें परेशान किया जाता है और उनकी दृष्टिहीनता का मजाक उड़ाया जाता है।छात्रों ने बताया कि रसोइया द्वारा उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है। कई बार उन्हें ताने मारे जाते हैं और अनाथ कहकर अपमानित किया जाता है जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंच रहा है। इस व्यवहार के कारण छात्र भय और तनाव के माहौल में रहने को मजबूर हैं। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर ही वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हुए हैं। छात्रों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मांग की है कि उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में उनके साथ इस तरह का व्यवहार न हो और वे सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल में रह सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles