देवेंद्र यादव के बिलासपुर आगमन पर युवा कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

बिलासपुर। युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देवेंद्र यादव के आगमन पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने देवेंद्र यादव का आतिशबाजी और नारों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में खासा जोश नजर आया और पूरे माहौल में उत्सव की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र यादव ने युवाओं से संवाद किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं ने भी उनसे सीधे संवाद कर अपनी बातें रखीं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इसी कड़ी में देवेंद्र यादव मिनी बस्ती, महंतबाड़ा में आयोजित सतनामी समाज के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस शेरू असलम ने बताया कि हमारी छाया सांसद देवेंद्र यादव जी के आगमन पर भव्य स्वागत और आतिशबाजी की गई। आज वे हमारे साथ सतनामी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां युवाओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठन और समाज के बीच मजबूत संवाद स्थापित होता ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles