देश के वीर जवानों को शुभकामनाएं देने युवाओं ने निकाली सम्मान रैली आतंकवाद को खत्म करने किए गए प्रहार का हर और स्वागत

भारत सरकार के द्वारा इस समय पाकिस्तान पर जबरदस्त हमले कर आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने की कवायद की जा रही है जिसके तहत पिछले दो दिनों में भारत सरकार और भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर पाकिस्तान के सीमा क्षेत्र में घुसकर कई आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है।जिसके मद्देनजर पूरा देश भारतीय सेना और भारत सरकार की सराहना कर रहा है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को एनएसएस के साथ प्राध्यापकों के द्वारा आतंकवाद पर उठाए गए इस प्रभावी कदम पर सेना का मनोबल बढ़ाया गया। जिसके तहत डी पी विप्र कॉलेज से गांधी चौक तक सेना के जीवनों के लिए सम्मान रैली का आयोजन किया गया।जिसमें युवाओं के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक भी शामिल हुए।जिन्होंने देश के वीर जवानों को शुभकामनाएं दी।इस मौके पर गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles