देसी डिवास संस्था ने तीज मिलन कार्यक्रम में बिखेरी सांस्कृतिक रंगत ,नृत्य, संगीत और सम्मान के साथ मना तीज का पर्व…

बिलासपुर- धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध भारत में तीज जैसे पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इसी कड़ी में रविवार को देसी डिवास संस्था द्वारा तीज मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं के सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण बना।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में सजकर त्योहार की खुशियों को साझा किया। नृत्य, संगीत और पारंपरिक खेलों के साथ माहौल पूरी तरह से उमंग और मस्ती से भर गया। महिलाओं ने लोक गीतों पर थिरकते हुए न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि एकजुटता की भावना को भी मजबूत कियाकार्यक्रम में बिलासपुर के अलावा अन्य जिलों से भी संस्था की सदस्याएं पहुंचीं, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ कार्यक्रम में पत्रकारों और संस्था की सक्रिय महिलाओं का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी अर्चना झा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक पहचान से जोड़े रखते हैं।देसी डिवास द्वारा आयोजित यह तीज मिलन कार्यक्रम नारी शक्ति, संस्कृति और सामूहिकता का प्रतीक बन गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles