दो आरक्षक निलंबित, एसएसपी ने दिखाई सख्ती,रतनपुर थाना प्रकरण, लेन-देन कर दबाने का आरोप…

बिलासपुर:- पुलिस विभाग की फजीहत कराने वाले दो आरक्षकों पर एसएसपी रजनेश सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। रतनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक संजय खाण्डे और सुदर्शन मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।दरअसल, दोनों आरक्षक 26 अगस्त को बिना थाना प्रभारी को बताए सादी वर्दी में ग्राम सिल्ली मोड़ और कुमजती गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने अवैध शराब पर दबिश दी और शराब जब्त भी किया, लेकिन वैधानिक कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि दोनों ने मौके पर लेन-देन कर मामला दबा दिया।घटनाक्रम की जानकारी जब एसएसपी तक पहुंची तो उन्होंने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और संदेहास्पद आचरण माना। आदेश में साफ लिखा गया है कि इस तरह की लापरवाही पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करती है।एसएसपी ने कोटा एसडीओपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है और सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। निलंबन अवधि में आरक्षकों को नियमों के तहत वेतन-भत्ता मिलेगा। यह कदम पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles