धमतरी में हाथी का उत्पात, अफसरों की जिप्सी पर हमला जंगल में निगरानी के दौरान वाहन का पिछला कांच टूट

धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जंगल में निगरानी के दौरान एक हाथी ने वन विभाग के अफसरों की जिप्सी पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से वाहन के पीछे का कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।घटना के समय एसडीओ, रेंजर सहित वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी के लिए जंगल पहुंची हुई थी। बताया जा रहा है कि जब हाथी ने वाहन पर हमला किया, उस वक्त अफसर जिप्सी से करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार यह सिंगल हाथी दल से अलग होकर उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगलों में पहुंचा है। हाथी की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग लगातार उसकी निगरानी कर रहा है।फिलहाल यह सिंगल हाथी सीतानदी रेंज के जंगल में ही मौजूद है। वन विभाग ने हाथी की मौजूदगी को लेकर अलर्ट जारी किया है और आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles