Homeहमर बिलासपुरधरमलाल कौशिक ने बिल्हा में 23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों...

धरमलाल कौशिक ने बिल्हा में 23 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन सड़क और विद्युत अधोसंरचना से क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरम लाल कौशिक ने लगभग 23 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम सिलतरा में अटल चौक से यज्ञ चौक होते हुए सिलतरा बस्ती तक सड़क निर्माण सहित कई सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की।इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पथरिया-सरगांव मार्ग से चदली और रोहरकला से घुठेली तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।

इसके साथ ही सिलतरा और रोहराकला में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र निर्माण की भी आधारशिला रखी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशिक ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र की अधोसंरचना मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सड़क और अन्य विकास कार्यों से बिल्हा क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और आने वाले समय में क्षेत्र को सक्षम और समृद्ध बनाने की मजबूत नींव तैयार होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments