धर्मजय वन मंडल में हाथियों का उत्पात, दो घरों को बनाया निशाना ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर,लगातार की जा रही मुनादी

रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वनमण्डल में एक बार फिर लैलूंगा स्थित ग्राम भेलवाटोली में उत्पात मचाते हुए दो घरों को तोड़ दिया।वनमण्डल में सैकड़ों हाथियों के होने की बात सामने आ रही है।जिसे रोकने वन विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है।हालांकि ड्रोन कैमरे से हाथियों पर नजर बनाए हुए है।

एक दिन पूर्व लैलूंगा ब्लॉक में ही हाथियों ने 5 घरों को निशाना बनाते हुए 3 लोगों की जान ले ली थी। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में लगातार हाथियों का दल जिस तरह से विचरण कर रहा है उससे कई ग्रामों में समस्या उत्पन्न हो गई है तो वहीं हाथी अब जानलेवा भी बना रहे हैं। जिसके मद्देनजर वन विभाग भी सतर्क हो गया है और लगातार मुनादी के साथ इस पूरे कार्य पर मॉनिटरिंग भी कर रहा है।

जिस तरह से रायगढ़ जिले के आसपास हाथियों का यह दल पहुंचा है। वह दर्शाता है कि अब वन विभाग को सचेत होना होगा और हाथियों के इस दल को जंगल में खड़े ना होगा ताकि ग्राम वासियों को इस खतरे से बचाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles