धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, आउटसोर्सिंग बंद करने और 12 माह रोजगार की हो रही मांग

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी से पहले ही कंप्यूटर ऑपरेटरों ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ और समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ पिछले चार दिनों से बृहस्पति बाजार मैदान में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। बड़ी संख्या में ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और शासन से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी शासन से कई बार मांगें रखी गई थीं, जिन पर पहल करने का आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी कारण इस वर्ष फिर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। संघ की प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करना, कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्थायी करने और सालभर रोजगार देने की बात शामिल है।कर्मचारियों का कहना है कि यदि शासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो धान खरीदी सीजन में सरकार को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि खरीदी केंद्रों में ऑपरेटरों की भूमिका अहम होती है। फिलहाल शासन ने उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles