धान गड़बड़ी-जनपद पंचायत कोटा के सभापति कन्हैया गंधर्व ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बेलगहना केंदा के सिलपहरि धान के खरीदी केंद्र में महागड़बड़ी

धान गड़बड़ी-जनपद पंचायत कोटा के सभापति कन्हैया गंधर्व ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बेलगहना केंदा के सिलपहरि धान के खरीदी केंद्र में महागड़बड़ी का आरोप लगाया है। सभापति का कहना है कि इस केंद्र में चाचा भतीजा ने मिलकर पुराने धान की खरीदी की है इसके अलावा उन्होंने किसानों से दुर्व्यवहार और मजदूरों को उनका मेहनताना ना देने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी इसकी शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। वे जांच करवाई से संतुष्ट नही है क्योंकि न तो उन्हें जांच प्रतिवेदन की कंपी दी गई, न पंचनामा की पावती। मांगने पर फ़ूड इंस्पेक्टर शाबिर खान ने कोरे कागज में बिना साइन के लिख कर दे दिया। उन्होंने मंडी प्रभारी राहुल गुप्ता शाखा प्रबंधक सुरेंद्र गुप्ता और साबिर खान पर गड़बड़ी का आरोप लगाया .

कन्हैया गन्धर्व
सभापति जनपद पंचायत कोटा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles