
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरकंडा पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सूचना मिली कि ग्राम नगोई में एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहा है। टीम मौके पर पहुंची और आरोपी जगमोहन पांडे को पकड़कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया।आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


