Homeहमर बिलासपुरधारदार हथियार से हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार बेलगहना पुलिस की कार्रवाई,...

धारदार हथियार से हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार बेलगहना पुलिस की कार्रवाई, जंगल से पकड़ा गया युवक

चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी शालू अंसारी उर्फ इसराइल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 15 नवंबर को मो. आदिल अंसारी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी और घटना के बाद फरार हो गया था।घटना की रिपोर्ट 18 नवंबर को दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिरों की मदद से उसके ठिकाने की निगरानी बढ़ाई गई।20 नवंबर को सूचना मिली कि आरोपी दारसागर कुपाबंधा के घने जंगल में छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शालू अंसारी को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मामले में बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments