Homeहमर बिलासपुरआदर्श पंजाबी महिला संस्था का सावन उत्सव धूमधाम से मना।

आदर्श पंजाबी महिला संस्था का सावन उत्सव धूमधाम से मना।

आदर्श पंजाबी महिला संस्था का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम “सौन दी झड़ी” शहर के एक निजी होटल यश पैलेस में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, कार्यकम में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज की महिलाएं उपस्थित थी। संस्थापिका शशि आहूजा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम पम्मी गुंबर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में कोर टीम का सहयोग रहा।

सचिव श्रद्धा खंडूजा, कोषाध्यक्ष रेशम कौर गंभीर, मीनू भोगल, नीतू चावला, लकी चावला, ज्योति खंडूजा, मीनू उपवेजा, रूबी वाधवा, अंजली सलूजा ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए सावन स्पेशल कार्यक्रम में punchuality, हाउसी, डांस, गिद्धा, लकी गेम्स हुए। जिसका सभी ने लुफ्त उठाया; सावन सुंदरी का चयन लकी ड्रॉ के द्वारा किया गया जिसमें रीना छाबड़ा, पूनम सलूजा एवं प्रीति उबेजा सावन सुंदरी चुनी गई जिन्हे ताज से नवाजा गया।

कार्यक्रम में डिंपल छाबड़ा, सिम्मी सलूजा सिमर सलूजा,सोनल सलूजा ने नृत्य करके सबका मन मोह लिया। हरप्रीत गांधी को स्पेशल सावन सुन्दरी का खिताब दिया गया कार्यक्रम में अंकिता अजमानी एवं कृतांशा गुंबर की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती पम्मी गुंबर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments