
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के नरहरपुर में ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी देवी-देवताओं की पूजा की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नई उद्योग नीति में बस्तर व सरगुजा को विशेष महत्व दिया गया है ताकि रोजगार व स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, सुरक्षा और आजीविका से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए 31 मार्च 2026 तक माओवाद खत्म करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने नरहरपुर के लिए 30 करोड़ की लागत से बागोड़ एनीकट, 132 केवी विद्युत सब स्टेशन, मावा मोदोल लाइब्रेरी, गोंडवाना सामुदायिक भवन, मोबाइल टॉवर, विश्राम गृह और 12 टीन शेड सहित कई सौगातों की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व झारखंड सीएम अर्जुन मुंडा, सांसद भोजराज नाग और क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे।




