नई शिक्षा नीति लागू होने से पहले कॉलेजों की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अध्यापकों का प्रशिक्षण रायपुर में लगातार आयोजित हो रहा है, जिससे कॉलेज के अध्यापक प्रशिक्षण लेने जा रहे हैं, इससे यहां की पढ़ाई ठप्प हो गयी हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें लगातार प्रशिक्षण लेने राजधानी जाना पड़ता है इसके चलते यहां अध्यापन कार्य में वे पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं।



नई शिक्षा नीति के तहत नवीन सत्र में पढ़ाई होना हैं, इसे लेकर रायपुर में सभी महाविद्यालयों के प्रोफेसरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।इससे कॉलेज के अध्यापक लगातार रायपुर जा रहे हैं, राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय स्तर पर दिया जाना चाहिए, जिससे अध्यापक पढ़ाने के साथ प्रशिक्षण भी ले सके। उनके प्रशिक्षण लेने जाने पर कॉलेजों की पढ़ाई व्यवस्था चरमरा गई है ।स्थानीय स्तर पर हीं नई शिक्षा नीति की बारीकी की जानकारी देने व्यवस्था करनी चाहिए।



