नए शैक्षणिक सत्र के लिए उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा सभी महाविद्यालय को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं तो वहीं महाविद्यालय के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 26 के लिए नए पाठ्यक्रम को लेकर व्यवस्था बनाने की पहल शुरू हो चुकी है यही वजह है कि महाविद्यालय ने नए पाठ्यक्रम को लेकर शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी है । इसी कड़ी में जरहाभाटा स्थित शासकीय जेपी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आगामी सत्र में दो नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं यही नहीं इसके अलावा आने वाले समय में पत्रकारिता रोजगार मुखी सहित अन्य ऐसे कई पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे जिससे विद्यार्थियों को आगे के भविष्य के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेगी। शैक्षणिक संस्थानों में नई शिक्षा नीति लागू किए जाने के बाद से ही शिक्षा में बदलाव का दौर देखा जा रहा है ऐसे में अब जिस तरह से शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर कर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही रोजगार भी उपलब्ध कराने की कोशिश इस नए शिक्षा नीति के माध्यम से की जा रही है वह कहीं ना कहीं युवाओं को आने वाले समय में मदद करेगा और वह उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे।




