नए स्वरूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा तैयार, पीएम मोदी करेंगे 1 नवंबर को उद्घाटन ,इको-फ्रेंडली भवन में 120 विधायकों की व्यवस्था, आधुनिक सुविधाओं से लैस परिसर

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर के सेक्टर-19 में बने नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे। 20.78 हेक्टेयर में फैले इस भव्य परिसर की नींव 28 अगस्त 2020 को रखी गई थी और अब यह पूरी तरह तैयार है। करीब 273 करोड़ रुपए की लागत से बना यह भवन छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला का संगम है।नई विधानसभा तीन ब्लॉकों में बनी है ब्लॉक A सचिवालय के लिए, ब्लॉक B मुख्य सदन के लिए और ब्लॉक C मंत्रियों-विधायकों के कक्षों के लिए। भवन में सेंट्रल हॉल, लाइब्रेरी, मीडिया लाउंज, आर्ट गैलरी, डाइनिंग एरिया, और दिव्यांग व ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। सदन में भविष्य को देखते हुए 120 विधायकों की सिटिंग क्षमता रखी गई है।पूरी बिल्डिंग को पेपरलेस वर्क सिस्टम, जल व ऊर्जा संरक्षण तकनीक, ग्रीन लैंडस्केप, और पारंपरिक बस्तर-सरगुजा आर्ट से सजाया गया है। विधानसभा परिसर में एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ ही म्यूजियम और हाईटेक लाइब्रेरी भी तैयार की गई है, जो इसे देश की सबसे आधुनिक विधानसभाओं में शुमार करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles