नकली क्राइम ब्रांच द्वारा एक करोड़ 30 लाख रुपए की लूट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार।

नकली क्राइम ब्रांच द्वारा पुजारी के घर से एक करोड़ 30 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 7,82,000 नगद बरामद किया गया है। पूर्व में दो महिला आरोपी भी पकड़े जा चुके है। इनके पास से 30 लाख जप्त किए गए थे। गिरफ़्तार आरोपी फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिए थे।

14 अगस्त को सिरगिट्टी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के निवास से एक करोड़ 30 लाख रुपए की चोरी हुई थी।मामले में अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो, पता चला कि विद्या प्रकाश पांडे ने जमीन बेचने के बाद मिली राशि को सुरक्षित अपने दोस्त कृष्ण कुमार मिश्रा के निवास में रखवाया था। इसके बाद दो महिला और चार पुरुष ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर कृष्ण कुमार मिश्रा के यहां पहुंचे और देखते ही देखते पेटी समेत एक करोड़ 30 लाख रुपए पार कर दिए। मामले में पुलिस ने सिंधु वैष्णव और रानी बैरागी को गिरफ्तार कर उनके पास से 30 लाख रुपए नगद बरामद किया था जबकि मामले के अन्य चार आरोपी फरार थे. सिरगिट्टी पुलिस नें सरकंडा क्षेत्र से फरार 2 आरोपी टांकेश्वर राजपुत और हर्ष राजपूत को गिरफ्तार किया, इनके पास से चोरी की रकम 7,82,000 रूपये पुलिस ने बरामद किया है।वही मामले में मनीष वैष्णव और अतुल वैष्णव अभी भी फरार है।

आरोपियों की खोजबीन के लिए साइबर टीम भी लगी हुई थी, जो आरोपियों के मोबाइल लोकेशन पर अपनी निगाहें बनाए हुए थे।लेकिन पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहे थे। लेकिन कहते हैं कि आरोपी कितना भी शातिर क्यों ना हो सुराग छोड़ ही जाता है। पुलिस ने सुराग हाथ लगते ही दोनों आरोपियों को खोज निकाला। मामले मे अभी भी दो आरोपी फरार हैं जिसमें मुख्य आरोपी मनीष वैष्णव है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles