नकली सोना दिखाकर 30 लाख की ठगी, 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार,जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश सफल, आरोपी अशोक बंजारे जेल भेजा गया…

जशपुर :- बगीचा क्षेत्र के रिटायर्ड कर्मचारी से 30 लाख रुपए ठगी कर फरार आरोपी अशोक बंजारे को जशपुर पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी ने नकली सोना असली बताकर सुनियोजित तरीके से वारदात की थी।पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में अनुप सोनी, विनोद सूर्यवंशी और अशोक बंजारे ने मिलकर रिटायर्ड कर्मचारी को झांसा दिया था। आरोपी नकली सोना असली बताकर 30 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे। मामले में अनुप सोनी 2021 में गिरफ्तार हो चुका है जबकि विनोद सूर्यवंशी की सड़क हादसे में मौत की पुष्टि की जा रही है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुराने मामलों में फरार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में आरोपी अशोक बंजारे की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी ने रकम को सरपंच चुनाव और घरेलू खर्च में उड़ाने की बात कबूल की है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles