नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने शुक्रवार शाम को शनिचरी क्षेत्र में कार्यवाही कर अभियान चलाया।

नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने शुक्रवार शाम को शनिचरी क्षेत्र में कार्यवाही अभियान चलाया, दुकान संचालको ने दुकान के बाहर शेड और चबूतरे का निर्माण कर सड़कों पर कब्जा किया था। अतिक्रमण दस्ता ने कार्यवाही करते हुए शेड और चबूतरे को ढहाया। जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया, इन्हें दोबारा अतिक्रमण नही करने चेतावनी दी गई है।

निगम टीम की दस्तक से शनिचरी के सड़क किनारे के कारोबारीओ में हड़कंप मच गया। टुकना, सूपा, मटका,चिकन दुकान वाले सडक किनारे अपना कारोबार करते हैं, जिससे आए दिन ट्राफिक जाम की समस्या से लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ता हैं। साथ ही दुकान संचालक को चेतावनी भी दी जा चुकी थी, बावजूद इसके धड़ल्ले से समान फैलाकर व्यापार करते थे। देर शाम निगम का बुलडोजर देख सभी समान समेट भागते नजर आए तो कुछ अधिकारियों से मिन्नते करते रहे, लेकिन तोड़ू दस्ता कब्जा हटाने लगा रहा।

निगमायुक्त अमित कुमार के आदेश पर शनिचरी लाल बहादुर शास्त्री स्कूल पार्किंग स्थल से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु की गई।शनिचरी बाजार, फूड स्ट्रीट के आसपास क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सड़को पर दुकान लगाकर मछली बेचने वालों को भी समझाईश देकर हटाया गया। ताकि सड़कों पर जाम की समस्या ना हो और वाहन चलाक और पैदल चलने वाले लोग आराम से आना जाना कर सके। इस दौरान किसी भी व्यापारी ने कार्यवाही का विरोध नहीं किया। इससे पहले निगम की टीम ने सुरक्षा बंदोबस्त पहले से कर ली थी । कारवाही के दौरान पुलिस बल भी मौजूद था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles