Homeहमर बिलासपुरनगर निगम की सख्ती से 3 महीने में ₹9.98 करोड़ टैक्स वसूली,...

नगर निगम की सख्ती से 3 महीने में ₹9.98 करोड़ टैक्स वसूली, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू

नगर निगम की सख्ती का असर दिखने लगा है। सालों से संपत्ति सहित अन्य टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायादार भी अपना टैक्स जमा कर रहे हैं। निगम कमिश्नर अमित कुमार के सख्त निर्देश के बाद वसूली में लगे राजस्व विभाग ने पिछले 3 महीने में बड़ी राशि वसूली है। सितंबर से लेकर अभी तक 9 करोड 98 लाख 60 हजार रुपए की राजस्व वसूली की गई है। जिसमें से 5 करोड़ नवंबर महीने में वसूला गया है। वसूली अभियान में तेजी लाते हुए अमले ने नवंबर माह में ही यह वसूली की हैं। राजस्व वसूली अभियान में ऐसे कई लोगों ने टैक्स पटाए हैं जिन्होंने सालों से टैक्स नहीं पटाया था।

इसके साथ ही निगम प्रशासन ने अब लोगों को घर बैठे ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने की सुविधा प्रदान कर दी है। वार्ड वासी अब नगर निगम बिलासपुर पीटीआई वेबसाइट के माध्यम से टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही निगम कमिश्नर द्वारा राजस्व वसूली की रोजाना समीक्षा की जा रही है जिसमें कम वसूली करने वाले जोन को फटकार भी निगम कमिश्नर द्वारा लगाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments