नगर निगम के जल निकासी दावों पर फिरा पानी, शाम की बारिश से पुराना बस स्टैंड हुआ जलमग्न।

बिलासपुर में मानसून के दौरान जल भराव की समस्या आम हो गई है। नगर निगम ने हर साल की तरह इस साल भी बारिश से पहले नालो की सफाई करने का दावा किया था। वहीं कई मोहल्ले में पानी की निकासी की समस्या दूर करने के लिए चौड़ी नाली का निर्माण भी किया जा रहा है। निगम के सुधार के दावों के बीच ज़ी न्यूज ने शनिवार को हुई बारिश के बाद बस स्टैंड राजीव प्लाजा मार्ग की पड़ताल की, जिससे निगम के दावे बेबुनियाद नजर आये। बस स्टैंड से राजीव प्लाजा जाने वाले मार्ग पर घुटनों के ऊपर तक पानी भरा रहा। कई दुकानों में पानी भर गया। आने जाने वाले लोगों को काफी समस्याएं हुई।

दो पहिया वाहन जल भराव की वजह से रास्ते में ही बंद पड़ गए। जिससे चालक परेशान हुए। गंदे पानी का बीच मुख्य मार्ग पर इस तरह से बहना बीमारी का भी एक बड़ा संकेत है। जिला अस्पताल रोड में जल भरा होने के कारण अस्पताल के लोग भी इसी गंदे पानी के बीच से आना जाना कर रहे हैं। विगत कई वर्षों से पुराना बस स्टैंड के राजीव प्लाजा मार्ग पर यह समस्या बनी हुई है। जिसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है। जबकि समस्याएं और बढ़ती ही जा रही है। दुकानों में पानी घुस रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles