Homeहमर बिलासपुरनगर निगम के द्वारा अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए लगातार आधुनिक...

नगर निगम के द्वारा अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए लगातार आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है ऑनलाइन पेमेंट के साथ-साथ अब नगर निगम एफबी जारी करने जा रहा है जिससे लोग घर बैठे ही नगर निगम के समस्त टैक्स का भुगतान उसी में कर सकेंगे

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड जल्दी ही मोबाइल एप लांच करने वाला है, जिसके जरिए कोई भी मकान, दुकान, कांप्लेक्स के संचालक अपना प्रापर्टी टैक्स निगम के टैक्स घर बैठे जमा कर सकेंगे। राजधानी रायपुर में यह एप साल भर से चल रहा है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के मुताबिक शहर में यह एप 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। स्मार्ट सिटी ने जीआईएस सर्वे का काम करीब करीब पूरा कर लिया है और इसके डॉटा का उपयोग भी चालू हो गया। जल्दी ही इसके फायदे मिलने का दावा किया गया है। जीआईएस सर्वे में ही यह तथ्य पता चला कि निगम के डिमांड रजिस्टर में 50 हजार से अधिक प्रापर्टी की एंट्री नहीं है। निगम एरिया में प्रापर्टी की संख्या 1.27 लाख दर्ज है। जीआईएस सर्वे में यह आंकड़ा 1.80 लाख निकल कर आया है। यानी छुटे हुए मकान, दुकान, कांप्लेक्स टैक्स के दायरे में आएंगे तो इससे निगम को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, जिसका उपयोग वह जनसुविधा में कर सकेगा। जीआईएस सर्वे में मकान सहित उद्यान, अस्पताल, स्कूल, सड़क, पाइप लाइन, यहां तक की पेड़ की संख्या आदि का रिकार्ड रहेगा, जिसका उपयोग योजना बनाने में किया जा सकेगा। निश्चित तौर पर इस तरह की योजना ना सिर्फ लोगों को सुविधा प्रदान करेगी बल्कि उन्हें वक्त पर सभी टैक्स का भुगतान करने में भी आसानी होगी देखा जा रहा है कि मौजूदा दौर में जिस तरह से आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर लोग डिजिटल पेमेंट की ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं उसमें निगम की है योजना निश्चित ही फायदेमंद रहेगी क्योंकि ज्यादातर लोग ऑनलाइन के माध्यम से ही भुगतान कर रहे हैं ऐसे में नगर निगम द्वारा तैयार किए गए इस ऐप के माध्यम से भुगतान होने से लोग तेजी से निगम को राशि दे पाएंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments