Homeहमर बिलासपुरनगर निगम क्षेत्र के परिसीमन की रिपोर्ट हुई सार्वजनिक, बिलासपुर के 60...

नगर निगम क्षेत्र के परिसीमन की रिपोर्ट हुई सार्वजनिक, बिलासपुर के 60 वार्डों के नक्शे में हुई फेरबदल।

अधिसूचना जारी होने के बाद नगर निगम क्षेत्र के परिसीमन की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है, इसमें 70 वार्डों में से करीब 10 वार्ड यथावत है जबकि अधिकांश वार्ड परिसीमन में प्रभावित हुए हैं।

परिसीमन में बिलासपुर बेलतरा, तखतपुर, बिल्हा और मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत आने वाले वार्डों में फेर बदल हुआ है। ऐसे वार्ड को जो दो विधानसभा की सीमाओं को छू रहे थे उन्हें एक किया गया है। तखतपुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड नंबर एक और दो पहले आमने-सामने थी। वह अब उत्तर दक्षिण हो गए हैं। इसी तरह मस्तुरी विधानसभा अंतर्गत वार्ड 41, 42 वार्ड का कुछ हिस्सा पहले बिलासपुर विधानसभा में भी था, जिसे परिसीमन में सुधारा गया है, बिल्हा विधानसभा में आने वाले वार्ड 69 और 70 वार्ड में फिर बदलाव हुआ है, और रेलवे ट्रैक से लगे वार्ड 70 अलग-अलग हो गया हैं तथा बिल्हा विधानसभा में पूरा चला गया है। वही 69 वार्ड बिलासपुर विधानसभा में रह गया है। परिसीमन को जनप्रतिनिधियों ने बेहतर प्रयास बताया है।

इसी तरह बेलतरा और तखतपुर के साथ बेलतरा और बिलासपुर में वार्ड मिक्स थे, उन्हें अलग-अलग कर सीमा निर्धारण किया गया है, बेलतरा क्षेत्र के वार्ड 47 का हिस्सा काटकर वार्ड 40 में मिलाया गया है। बिलासपुर विधानसभा में वार्ड 24 में पहले मिनी बस्ती एरिया जुड़ा था, उसे हटा दिया गया है, इसी तरह अन्य वार्डों में भी परिसीमन दौरान एरिया घटे बड़े हैं। नगर निगम सीमा क्षेत्र के परिसीमन दौरान कुछ वार्ड यथावत रह गए हैं इनमें वार्ड नंबर 3 से 12 आदि वार्डों की सीमाओं में किसी प्रकार का फेर बदल नहीं हुआ है और उनकी सीमाएं यथावत है। वही निगम के अधिकांश वार्डो में थोड़ा बहुत परिवर्तन हुआ है खासकर बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत वार्डों में कुछ-कुछ एरिया कहीं घटाएं तो कहीं बढ़ाए गए हैं। परिसीमन को जनप्रतिनिधियों ने बेहतर प्रयास बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments