Homeहमर बिलासपुरनगर निगम ने अवैध शेड पर की कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों ने किया हंगामा,पार्षद...

नगर निगम ने अवैध शेड पर की कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों ने किया हंगामा,पार्षद पति ने किया हस्तक्षेप…

नगर निगम प्रशासन अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में नगर कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम अतिक्रमण शाखा ने तारबाहर सिरगिट्टी अंडरब्रिज के पास स्थित शराब भट्टी के समीप अवैध शेड को हटाने की कार्यवाही की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने जमकर हंगामा किया और निगम के कर्मचारियों के सामने विरोध प्रदर्शन किया।कार्यवाही के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सिरगिट्टी वार्ड क्रमांक 11 की भाजपा पार्षद केसरी इंगोले के पति सुंदर सिंह इस अभियान में नगर निगम अधिकारियों से भिड़ते नजर आए। उन्होंने अधिकारियों से तीखी बहस की और कार्यवाही में हस्तक्षेप करने की कोशिश की।

भाजपा नेता एवं पार्षद पति सुंदर सिंह के इस रवैये को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर क्यों एक जनप्रतिनिधि का परिजन अवैध निर्माणों का समर्थन कर रहा था? क्या इन दुकानों से उनका कोई सीधा संबंध था।नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जों पर कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे कोई भी इसका समर्थन करे। प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments