नगर निगम ने बनाया ऐप, लोकेशन शेयर करते ही स्ट्रीट लाइट सम्बंधी समस्या का होगा समाधान।

शहर की 70 वार्ड में यदि कहीं भी स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्या है तो अब वार्ड पार्षद या निगम बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी नगर निगम एक ऐसा ऐप बना रहा है जिसके माध्यम से शहर में कहीं भी लाइट में खराबी हो तो उस जगह का लोकेशन शेयर करना होगा इसके बाद उसे सुधारने के लिए निगम द्वारा टीम मौके पर भेजी जाएगी। यह ऐप जीआईएस बेस्ड होगा।

शहर की सभी 70 वार्डों की स्ट्रीट लाइट पोल नंबर के सहित एंट्री की जा रही है बताया जा रहा है कि एक माह में यह ऐप तैयार हो जाएगा। बिलासपुर प्रदेश का पहला निगम होगा जो एप के जरिए स्ट्रीट लाइट की खामियो को दूर कर आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराएगा। फिलहाल स्ट्रीट लाइट संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए मैन्युअल व्यवस्था की गई है। एप बनने के बाद निगम की बिजली विभाग के कर्मचारी टेक्निकल टीम के साथ जुड़कर काम करेंगे।

शहर में एलईडी लाइट नहीं जलने की समस्या तो आम है। हर रोज गली मोहल्ले में सड़कों की सैकड़ो लाइट खराब होने की शिकायतें रहती है। ऐसे में लोग परेशान होकर पार्षद को फोन करते हैं या निगम में इसकी शिकायत करते हैं। जिससे समस्या का निराकरण होने का कोई निश्चित समय नहीं होता है। इस ऐप के माध्यम से आमजन को काफी लाभ पहुंचेगा जिससे वह ऑनलाइन अपने शिकायत दर्ज करा कर स्ट्रीट लाइट से संबंधित होने वाली समस्याएं ठीक करा पाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles