Homeहमर बिलासपुरनगर निगम ने राजा रघुराज सिंह स्टेडियम की चार दुकानों को किया...

नगर निगम ने राजा रघुराज सिंह स्टेडियम की चार दुकानों को किया सील।

नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए राजा रघुराज सिंह स्टेडियम की चार दुकानों को सील कर दिया है। इसमें से एक दुकान पर एक फरार कांग्रेसी नेता तैयब हुसैन का अवैध कब्जा था, जिस पर बिना अनुमति कैरम क्लब संचालित हो रहा था। नगर निगम ने इन दुकानों को कब्जे से छुड़ाने के बाद फिजिकल कल्चर सोसायटी को सौंप दिया है। राजा रघुराज स्टेडियम के पीछे की तरफ इमली पारा मार्ग में स्टेडियम की दुकानें हैं, जिस पर स्टेडियम का संचालन करने वाली फिजिकल कल्चर सोसायटी का आधिपत्य है।

इन दुकानों को वर्ष 2011 में नीलामी के माध्यम से बेचा गया था, इनमें से एक दुकान पर बिना अनुमति कैरम क्लब संचालित किया जा रहा था, जहां देर रात असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और नशाखोरी की जाती थी। मंगलवार को कार्यवाही के दौरान नगर निगम ने स्टेडियम की 10, 11 और 13 नंबर की दुकानों को राशि नहीं पटाने पर सील कर दिया है। इसमें अनिल पांडे, धीरज पांडे और धनेश पांडे द्वारा तीन दुकान नीलामी के जरिए खरीदी गई थी, जिसके बाद उक्त व्यक्तियों ने राशि जमा नहीं की। नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण अमले ने कार्यवाही करते हुए दुकानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया और सामान को जप्त कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments