नगर निगम महापौर का सघन निरीक्षण, लेकिन समस्या नहीं हो रही काम, सड़क सफाई पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से परेशान है वार्ड वासी

नगर निगम के कार्यों की गुणवत्तापूर्ण मॉनिटरिंग को लेकर महापौर आज वार्ड पार्षद, एमआईसी सदस्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न वार्डों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जोन क्रमांक 6 के दयालबंद, टिकरापारा और जगमल चौक क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क व नालियों की साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया तथा जहां भी अव्यवस्था दिखाई दी, वहां मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।टिकरापारा क्षेत्र में नागरिकों द्वारा टूटी हुई पेयजल पाइप लाइन की समस्या से अवगत कराया गया, जिस पर महापौर ने तत्परता दिखाते हुए जोन कमिश्नर को तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नागरिकों ने निगम टीम के सामने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन महापौर द्वारा दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles