नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के 5 साल बाद भी सुविधाओं को तरसते मोपका के लोग निगम और जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं।मोपका पैट्रोल पंप्स के बगल से जाने वाली गली में सिटी पार्क नाम से कॉलोनी है यहां लगभग 10 से 12 छोटी-छोटी कॉलोनी है, हजार से अधिक आबादी वाला क्षेत्र जहां सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्या से कॉलोनी वाशी जूझ रहे हैं। उनका कहना है 5 साल हो गए निगम क्षेत्र में शामिल हुए इसका कोई भी लाभ हमें नहीं मिल रहा है, जबकि सभी नियमित रूप से टैक्स पटाते भी हैं, निगम की बेरुखी के बाद अब खुद से चंदा जमा कर सड़क निर्माण करा रहे हैं।



अरपा पार का मोपका क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। तेजी से इस क्षेत्र में कॉलोनी का विकास हुआ है, तमाम सुविधाओं के वादों के साथ जमीन लेने वाले अब पछता रहे हैं, मोपका पेट्रोल पंप के बगल से सीटी पार्क से लगे दर्जन भर छोटी कॉलोनियां हैं, यहाँ मूलभूत सुविधाओं के लिए सालों से क्षेत्र वासी जूझ रहे हैं, बड़ी समस्या यहां सड़क और नालियों की है, जर्जर सड़क से आए दिन हादसे हो रहे हैं, स्कूली वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, जिससे बच्चे भी घायल हो चुके हैं, सड़क बनाने की मांगों को लेकर निगम जनप्रतिनिधि के चक्कर काट थक चुके कॉलोनी वासियों ने खुद से चंदा मिलाकर अब सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है, उनका कहना है कि इससे पहले तो ग्राम पंचायत ही ठीक था, जहां समय पर सुविधाये मिलती थी, जब से नगर निगम में शामिल हुये है यहां किसी प्रकार की निगम से सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। कॉलोनी वासियों ने विधायक और पार्षद पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि लगता है आंदोलन या बड़े हादसे के बाद ही निगम प्रशासन जागेगा।






