नगर निगम स्मार्ट सिटी का अमला दूसरे दिन भी इमली पारा और पुराना बस स्टैंड के अवैध दुकानों को ढहाने कार्रवाई जारी।

नगर निगम स्मार्ट सिटी का अमला दूसरे दिन भी इमली पारा और पुराना बस स्टैंड के अवैध दुकानों को ढहाने कार्रवाई जारी रहा। बुधवार को देर रात तक दुकान तोड़ने का क्रम चलता रहा, वही दूसरे दिन यानी गुरुवार को बस स्टैंड के सामने नवीन जींस कॉर्नर टैटू स्टूडियो सहित 6 दुकानों को जमींदोज किया गया, जबकि एक दिन पहले 80 दुकानों को समतल कर दिया गया था, सुबह से देर रात तक लगभग 10 घंटे तक तोड़फोड़ की कार्यवाही चलती रही, बस स्टैंड से इमलीपारा जाने वाले मार्ग पर 86 दुकान थी।

जिसके चलते सड़क चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा था, हाई कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद निगम आयुक्त के निर्देश पर विवाद के बीच तोड़फोड़ की कार्यवाही शुरू हुई जो दूसरे दिन भी जारी रही, कब्जा हटाने के बाद यहां 80 फीट चौड़ी सड़कों का फायदा शहर वासियों को मिलेगा, इससे लिंक रोड पर यातायात दबाव भी कम होगा और टैफिक डाइवर्ट करना आसान होगा साथ ही शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles